Latest Posts

हाईस्कूल गोड़पारा का परिणाम जारी, कक्षा नौंवी में थनेश्वरी प्रथम

रायपुर। अभनपुर स्थित शासकीय गोड़पारा हाईस्कूल में कक्षा नौंवी का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 55 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। वहीं 13 अनुत्तीर्ण और 13 पूरक आए हैं। परिणाम संस्था प्रभारी डॉ. भारती अग्रवाल की उपस्थिति में बुधवार को जारी किया गया है। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में 84 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। इसमें से 76 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 8 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस वर्ष कक्षा नौंवी का परिणाम 72.36 प्रतिशत रहा। उन्होंने आगे बताया कि कक्षा नौंवी की थनेश्वरी साहू 98.5 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर पूजा सिन्हा 95.5 प्रतिशत रही। क्रमश: योगिता सिन्हा 94.83, सोनम साहू 89, रेशमा ढीमर 84.33, भूमिका साहू 84.16, डॉली साहू 82, तृप्ती साहू 81.5, शिवा सिन्हा 81.33 एवं टोमन कुमार ने 75.5 प्रतिशत प्राप्त किया।

Latest Posts

Don't Miss