Latest Posts

दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा

रायपुर। गर्मी सीजन में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा देने के लिए अधिकाधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से 02 अतिरिक्त एसी-3 कोच जोडऩे का निर्णय लिया है। यह सुविधा आगामी कुछ महीनों के लिए यात्रियों को दी जाएगी। इस सुविधा के उपलब्ध होने से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले यात्री अधिकतम लाभ प्राप्त करेंगे, अब इस गाड़ी में कुल 19 एसी-3 कोच होंगे, जिसमें पहले के 17 कोच के अतिरिक्त दो और कोच जोड़े जाएंगे। इससे अधिक यात्रियों को आरामदायक यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
यह सुविधा इस प्रकार उपलब्ध होगी।
22867 दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में 02 एसी-3 कोच की सुविधा 22 अप्रैल से 08 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 02 एसी-3 कोच की सुविधा 23 अप्रैल से 09 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

Latest Posts

Don't Miss