रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के तहत 14 संविदा पदों पर नियुक्ति की गई है। इनमें 7 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 7 चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। इन्हें राज्य के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थ किया गया है। डॉ. नवदीप सिंह को जिला अस्पताल बस्तर, डॉ. आयुषी जैन जिला अस्पताल जशपुर, डॉ. पल्लवी पैकरा जिला अस्पताल कोरिया, डॉ. विजेंद्र पाटले जिला अस्पताल मुंगेली, डॉ. दिशा ठाकुर जिला अस्पताल रायगढ़, डॉ. रूपेश पटेल जिला अस्पताल सारंगढ़-बिलाईगढ़, डॉ. पूर्वी अग्रवाल शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढिय़ारी में पदस्थ किया गया है।



