Latest Posts

देशी पिस्टल की नोक पर लूट, चार गिरफ्तार

बस के परिचालक से की थी लूट, सरायपाली व साइबर सेल की टीम ने धरदबोचा

महासमुंद। सरायपाली थाना अंर्तगत 12 सितंबर की रात देशी कट्टा दिखाकर ओडिशा के महापात्रा बस के परिचालक से लूट के मामले में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से  दो देशी कट्टा, 17 नग कारतूस, 2 बाइक, एक मोबाईल सहित 7 हजार 200 रूपये नगद बरामद किया गया है।
                         जानकारी के अनुसार 12 सितंबर की रात लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने शहर के मुख्य मार्ग पर तारिया मिल के आसपास रायपुर से बरगढ़ जा रही ओडिशा की महापात्रा बस को रोक कर उसके परिचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद परिचालक ने इसकी शिकायत सरायपाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर जांच शुरू की।  इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सभी आरोपी झिलमिला मंजीत ढाबा के पास अन्य वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर 4 आरोपी वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली निवासी करण बेहरा (22) भनपुरी रायपुर निवासी सोनू पासवान (21) वार्ड नंबर 7 सरायपाली निवासी बबलू उर्फ मोहसिन खान (28) और ताजनगर झिलमिला सरायपाली निवासी बिट्टू उर्फ मोहम्मद हुसैन (21) को घेराबंदी कर पकड़ा । पुलिस टीम के द्वारा उक्त सभी आरोपियों से पूछताछ किया गया, जिसपर उन्होंने उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से 02 नग 315 बोर कट्टा कीमत 50 हजार रुपए, 17 नग कारतूस कीमत 8 हजार 500 रुपए, घटना में प्रयुक्त 02 नग बाइक कीमत 1 लाख 50 हजार  रुपए, 01 नग मोबाइल कीमत 12 हजार रुपए और 7 हजार 200 रुपए नकद जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा।

Latest Posts

Don't Miss