
कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में एक दंतैल हाथी की एक दिन पहले अचानक दस्तक हुई थी। बीती रात यह दंतैल यहां के कलमीटिकरा गांव में दो किसानों की धान की रबी फसल को रौंद कर सुबह होने से पहले धरमजयगढ़ लौट गया।
दंतैल के द्वारा कलमीटिकरा में फसल को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आज सुबह मौके पर पहुंचे और नुकसानी का आकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार किए । उधर कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज अंतर्गत कापा नवापारा में 31 हाथियों का दल अभी भी विचरण कर रहा है। यह दल मंगलवार की रात गांव के निकट तालाब में पहुंच गया था। हाथियो के गांव के निकट पहुंचने से ग्रामीण दहस्त में आ गए थे।



