Latest Posts

एकल अभियान के तहत वनांचल क्षेत्र सरईसिंगार में 10 दिवसीय प्रशिक्षण, आदिवासियों को किया गया जागरूक

कोरबा। एकल अभियान के तहत कोरबा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर अजगर बहार के पास सरईसिंगार के सामुदायिक भवन में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षक के रूप में कोरबा एवं अजगरबहार के समाज सेवी उपस्थित थे। एसएसपीएम स्वास्थ्य संरक्षक प्रभारी डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि एकल अभियान का 10 दिवसीय कार्यक्रम वनांचल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों को जागरूक करना था। इस प्रशिक्षण में आदिवासियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और कहा कि आदिवासियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न तरह की योजनाएं चलायी जा रही है, इसका पूरा लाभ लें और मुख्यधारा से जुड़ें। डॉ. सिंह ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति भी आदिवासियों को जागरूक किया गया और कहा गया कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जीवन बेहतर बनता है। नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया और कहा गया कि नशा जीवन को बर्र्बाद करता है और आदिवासियों को नशे से दूर रहने की अपील की गई।मतदान अवश्य करें

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदान के प्रति भी वनवासियों को जागरूक किया गया और कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है और मतदान किसी को भी करें, लेकिन मतदान करने अवश्य जाएं। मतदान की महत्ता भी बतायी गई।

छोटे-छोटे रचनात्मक कार्यों से राष्ट्र निर्माण

एकल अभियान के तहत प्रशिक्षकों ने राष्ट्र निर्माण के लिए भी जागरूक किया गया और बताया गया कि हम छोटे-छोटे रचनात्मक कार्य कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। हमारे आसपास छोटी-छोटी समस्याएं, लोगों के साथ एकता का भाव रखना, नशा मुक्ति अभियान चलाना, किसी की समस्या दूर करने का प्रयास करना, शिक्षा के प्रति अलख जगाना जैसे कार्यों से जुड़कर हम राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। ये रहे उपस्थित

एकल अभियान कोरबा अंचल प्रमुख किताब सिंह पैकरा, कोरबा के एसएसपीएम स्वास्थ्य संरक्षक प्रभारी डॉ. मनीषा सिंह, संचय केन्द्र की मंदाकिनी त्रिपाठी, भोजराम देवांगन, सरपंच रिता कंवर, बिसाहू सिंह, अंजू सिंह, चंद्र कुमार राठिया, सत्यनारायण कंवर, घनश्याम चौहान, सरिता मिश्रा, रूक्मिणी नायर, उमाभारती सराफ,श्रीमती चंद्रिका, श्रीमती उषा तिवारी सहित प्रदेश के महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवं वरिष्ठों के मार्गदर्शन से वनवासी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।

Latest Posts

Don't Miss