Latest Posts

पाथ-वे का सौंदर्यीकरण पर लगा लापरवाही का ग्रहण


कोरबा। नगर निगम ने लाखों रुपए की लागत से कोसाबाड़ी मार्ग के किनारे पाथ-वे का सौंदर्यीकरण कराया है। लोगों की सुविधा के लिए उद्यान की तर्ज पर पौधे, डिजाइनर स्ट्रीट लाइट और रेलिंग लगाए गए हैं। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विभाग इसकी देखरेख की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण असमाजिक तत्व रेलिंग को नुकसान पहंचा रहे हैं। धीरे-धीरे अधिकांश स्ट्रीट लाइटें गायब हो गई हैं। अब पाथ-वे पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। इससे पाथ-वे पर चलने और कुर्सियों पर बैठकर हरियाली का लुत्फ उठाने वाले लोगों को काफी असुविधा हो रही है। समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Latest Posts

Don't Miss