Latest Posts

पार्षद नरेंद्र देवांगन सेमीपाली और दादरखुर्द में अखंड नवधा रामायण में हुए शामिल


कोरबा। वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद और युवा मोर्चा के महामंत्री नरेंद्र देवांगन सेमीपाली और ददरखुर्द में अखंड नवधा रामायण में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की इस तरह के आयोजन से धार्मिक भावनाएं तो बढ़ती है साथ ही आपसी एकजुटता मे भी वृद्धि होती है। हर साल इसी तरह से भव्य तरीके से अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार सभी राम भक्त को अयोध्या में दर्शनलाभ के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है। आप सभी जनों से अनुरोध है की पंजीयन करे। हर सप्ताह एक ट्रेन प्रदेश से रवाना होगी।
चयनित हितग्राहियों को उनके ग्राम पंचायत या नगरीय-निकाय तक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों के साथ अनुरक्षक (एस्कॉर्ट) के रूप में जिले के शासकीय अधिकारी, कर्मचारी को भेजा जाएगा। ये एस्कॉर्ट सम्पूर्ण यात्रा के दौरान यात्रियों व आईआरसीटीसी के अधिकारियों से सतत संपर्क में रहेंगे तथा यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करेंगे। ताकि किसी भी यात्री को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर रामकुमार राठौर, विजय साहू, रवि पोर्ते, संजय मानिकपुरी, ईश्वर सिंह, प्रिंस सोनी , अर्जुन सिंह, भुनेश्वर, संतोष, जयराम सिंह, ईश्वर सिंह, जमुना दास सहित उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss