Latest Posts

बेलसोंडा रेल्वे क्रॉसिंग सड़क चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति

2.20 किलोमीटर लंबाई सड़क चौड़ीकरण के लिए 33.77 लाख स्वीकृत

महासमुंद। बेलसोंडा रेल्वे फाटक में रेलगाड़ियों के आवागमन के समय दिनभर क ई बार हजारों लोग ट्रेफिक जाम परेशान हो रहे है, लेकिन अब उन्हें इस जाम से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के 2.20 किलोमीटर लंबाई सड़क चौड़ीकरण के लिए 33.77 लाख रुपए की स्वीकृति मिल गई है l क्रॉसिंग के दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण तथा दो फाटक लगाए जाएंगे जिसके लिए कार्य जल्दी ही शुरू होगा। इसके बनने से बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग में जो जाम की स्थिति निर्मित होती थी उससे निजात मिलेगी।
बता दें कि नेशनल हाइवे 353 महासमुंद के समीप घोड़ारी से ओडिशा के खरियार रोड तक जाता है। यह एनएच 53 की एक शाखा है, जिसकी लंबाई 146 किलोमीटर है। इस महत्वपूर्ण और अति व्यस्त एनएच पर स्थित बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग एक समस्या की तरह आवागमन को प्रभावित करता है। क्रॉसिंग से हर रोज दर्जनों यात्री और माल गांडियां गुजरती है। यही वजह है कि दिन में कई बार दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिसकी वजह से रेलवे ओवरब्रिज बनाने की कवायद 2015 से की जा रही है।

दोनों ओर 50-50 लंबाई और 5.50 मीटर चौड़ी सडक

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 के कि.मी. 2.200 में स्थित बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग पर मार्ग की चौडाई 10 मीटर है एवं वहां पर कोई मीडियन नहीं है मार्ग की चौड़ाई कम हो जाने के कारण रेल्वे फाटक के बन्द होने पर फाटक के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है, वर्तमान स्थिति में मार्ग के यातायात को व्यवस्थित करने एवं दुर्घटनाओं की स्थिति निर्मित न हो इसका ध्यान देते हुए रेल्वे लेवल क्रासिंग पर चौड़ाई बढ़ाये जाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग, लो.नि.वि. रायपुर द्वारा मार्ग के दोनों ओर 50-50 मीटर लम्बाई में 5.50 मीटर की चौड़ाई में चौड़ीकरण तथा मीडियन बनाये जाने हेतु विस्तृत प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया था। जिससे मार्ग की प्रस्तावित चौडाई 15.50 मीटर हो जायेगी एवं बीच में मीडियन को देते हुए दोनों ओर आवागमन सुचारु रुप से हो सकेगा।

अब तक नहीं खुल पाया ओव्हर ब्रिज का टैंडर

नेशनल हाइवे-353 पर स्थित बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग पर सालों से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। इसके लिए सड़क मंत्रालय द्वारा जारी टेंडर अब तक खुला नहीं है, इस वजह से काम में विलंब हो रहा है। नेशनल हाइवे होने की वजह से इस मार्ग पर बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग पर हर रोज हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। हर 15 मिनट में क्रॉसिंग बंद होने पर लंबा जाम लगता है।सड़क मंत्रालय ने बेलसोंडा ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया के तहत लगभग 48.26 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था। यह टेंडर अब तक खुला नहीं है। इसलिए काम में विलंब की संभावना जाहिर की जा रही है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में सड़क मंत्रालय ने इस्टीमेट के आधार पर 58.66 करोड़ टैंडर की स्वीकृति 25 मार्च 2023 को दी थी।

Latest Posts

Don't Miss