अभनपुर। गोंडपारा हाई स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस साल वार्षिकोत्सव राम मय रहा। बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान का रूप धर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अभनपुर इन्द्रकुमार साहू थे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशन शर्मा, पार्षद पुष्पानर सिंह, पार्थ वैष्णव, दिलीप अग्रवाल, सूरज साहू, कमल नारायण मिश्रा, योगेश साहू, डोमेन्द्र साहू, विनोद ध्रुव, जसपाल सिंह गुरुदत्त, राजाराय, अनिल वर्मा, भागीरथी बघेल, ओमकार साहू, युगल किशोर साहू, यामिनी ध्रुव, राजन चंद्राकर व सोहन लाल साहू उपस्थित रहे। संस्था की प्राचार्य डा. भारती अग्रवाल ने बताया कि हर साल की भांति स्कूल में सालभर की गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को वार्षिकोत्सव पर पुरस्कृत किया जाता है। इस साल शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में राम मय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने वार्षिकोत्सव पर सोहर गीत, नृत्य, नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी। संपूर्ण कार्यक्रम श्रीराम के चरित्र पर आधारित था। बच्चों ने राम आए है…, आए है भगवा धारी…., केसरी के लाल जैसे गीतों में छात्र-छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी।



