कोरबा – जिले कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत भूविस्थापित ग्राम सोनपुरी निवासी सुखवार सिंह की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुखवार सिंह गांव के ही अपने एक साथी प्रकाश धनवार के साथ मोटर सायकल से कटघोरा गए हुए थे, देर रात वापस घर आने के दौरान बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ४ नंबर खदान के पास मोड में उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वे बाइक सहित सड़क किनारे खेत में जा गिरे, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना ११२ को दी, ११२ की मदद से दोनो घायलों को SECL विभागीय अस्पताल ले जाया गया जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने सुख वार सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकीमोंगरा पुलिस ने घटना की जांच कर पंचनामा कार्यवाही कर रही है।मृतक सुखवार कुसमुंडा के निजी ठेका कंपनी में ड्राइवर के पद पर पदस्थ था। घटना की सूचना के बाद गांव में मातम का माहौल है।



