Latest Posts

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई संपन्न..

कोरबा….भाजपा अल्पसंख्यक की बैठक भाजपा कार्यालय टीपी नगर में आरंभ हुई, इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सोशल सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंघाई, मुख्य अतिथियों के द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा में नमो ऐप डाउनलोड कराया गया एवं सभी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री की सूची प्रभारी को दिया गया, मोदी मित्र बनाना, मोदी सरकार द्वारा लाभान्वित हितग्राही का स्नेह संवाद एवं अल्पसंख्यकों के बीच मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना, एवं राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी गई, इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताज सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष सैदर खान, जिला महामंत्री यासीन खान, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, जिला उपाध्यक्ष सैयद रियाज फिरोज, जिला मंत्री अमित मिंज, जिला मंत्री हरवंश सिंह पनेसर, जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद नसीम, जिला सोशल मीडिया प्रभारी करीम अशरफ, जिला सोशल सह मीडिया प्रभारी शाहिना परवीन, कोरबा मंडल महामंत्री असलम खान, कोषाबाडी मंडल अध्यक्ष सिम्मी भामरा, मंडल महामंत्री नीलम, बालकों मंडल अध्यक्ष राजु खा, दर्री मंडल अध्यक्ष एस गांधी, मंडल महामंत्री मो.खुर्शीद आलम, बांकी मोगरा मंडल अध्यक्ष इनायत तुल्लाह, मंडल महामंत्री, कटघोरा मंडल महामंत्री वसीम अकरम खान, करतला मंडल अध्यक्ष नईम खान, मंडल महामंत्री फिरोज खान, कुदुमुरा मंडल महामंत्री सलमान खान, उरगा मंडल अध्यक्ष कासिम मेमन, सुरेश, नदीम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss