पिता ने लगाया हत्या का आरोप
कोरबा … कोरबा अंचल के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी के कुंज नगर की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली हैं। जानकारी के मुताबिक पोखरीपारा मानिकपुर निवासी नजदीकी युवक दोस्त के घर पर फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। वहीं मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली हैं, इसकी जांच की जानी चाहिए।
इस मामले में अस्पताल पुलिस चौकी को औपचारिक रूप से सूचना दी गई जिस पर मर्ग कायम किया गया। परिजनों के आरोप को गंभीरता से लेने के साथ इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच-पड़ताल करने की बात कही गई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है ताकि उसकी मृत्यु के सही कारणों का पता चल सके।



