* बेटी ने फांसी के फंदे पर देखी लाश
कोरबा … कोरबा जिले में रोजी-मजदूरी करने वाले एक ग्रामीण की लाश उसके ही घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। परिजनों को जैसे पता चला चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय त्रिलोक गेंदले गोढ़ी निवासी नामक व्यक्ति की लाश अपने गृहग्राम गोढ़ी में कमरे के अंदर म्यार पर लटकती हुई मिली है। मृतक के बड़े भाई विष्णु कुमार गेंदले ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का त्रिलोक था।
* फांसी के फंदे की लटकती लाश को देखा बेटी ने
बताया जा रहा हैं की सुबह 11 बजे उसकी बेटी खाना बना रही थी। इस दौरान बेडरूम का कमरा बंद मिला। उसकी बेटी ने देखा तो फांसी के फंदे पर उसके पिता लटके हुए थे। इसके बाद बेटी शोर मचाने लगी, तब अन्य परिजन आए।
मामले की जानकारी मिलते ही सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया हैं की मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



