Latest Posts

जिंदगी और मौत से जूझते आखिरकार गौरव ने ली अंतिम सांसे

इकलौते चिराग नहीं रहने से परिवार सदमे में


पाली….जिले के पाली क्षेत्र से चार दोस्त निकले पुरी जाने को कौन जानता था कि गौरव श्रीवास्तव के द्वारा अपने मोबाइल व्हाट्सएप में डाला गया उसका अंतिम स्टेटस बाय बाय पाली सच हो जाएगा… नववर्ष मनाने पुरी जा रहे सड़क दुर्घटना मे घायल पाली के चार युवको में से एक गौरव श्रीवास्तव ने आज सुबह 4 दिन जिंदगी और मौत से जूझते हुए आखिरकार दुनिया को अलविदा कह दिया.जबकि 3 अन्य घायल युवको की हालत में तेजी सुधार हो रहा है और इनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
मृत गौरव का पुरी में होगा अंतिम संस्कार
दुर्घटना में मृत गौरव का अंतिम संस्कार उनके परिजनों ने पुरी में ही करने का निर्णय लिया है, चूंकि वह पुरी जा रहा था, इस कारण से यह निर्णय लिया. परिवार में पिता राजकुमार श्रीवास्तव की कुछ महीने पहले ही मौत हुई थी. उसके बाद परिवार के इकलौते चिराग की मौत से परिवार सदमे में है. इसके परिवार में दो बड़ी बहन (एक विवाहित) और मां है. जिनका रो-रो कर बुरा हाल है. सभी पुरी पहुंच गए हैं .मृतक का 5 जनवरी शुक्रवार को पुरी में अंतिम संस्कार होगा.
ईश्वर दिवंगत आत्मा और शोक संतप्त परिवार को इस दुख से लड़ने संबल प्रदान करें…

Latest Posts

Don't Miss