Latest Posts

आईएएस अजीत वसंत कोरबा जिले के बनाये गए नये कलेक्टर


कोरबा ,.. बिहार प्रदेश के रहने वाले अजीत वसंत को अब कोरबा जिले में जिलाधीश की कमान सौंपी गई है इससे पहले 2013 बैच के ये आईएएस अफसर नारायणपुर जिले में कलेक्टर थे, बतौर कलेक्टर मुंगेली, नारायणपुर के बाद ये इनका तीसरा जिला होगा। इसके पूर्व नवपदस्थ कलेक्टर वसंत राजनादगांव जिले के मानपुर-मोहला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जांजगीर-चापा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, राज्य शासन के भौमिकी तथा खनि कार्य विभाग के संचालक, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में अपर कलेक्टर तथा राजनांदगांव में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के रूप पदस्थ थे।

  • बिहार में सामान चोरी के बाद आए थे सुर्खियों में
    23 अक्टूबर 2015 को कलेक्टर अजीत वसंत उन दिनों एसडीएम हुआ करते थे मिथिला के अपने गांव अंधराठाथी से मधुबनी बस से जा रहे थे उसी बीच दरभंगा के पास उनके बैग से किसी चोर ने आभूषण चोरी कर लिया। रिपोर्ट लिखने के बाद भी दरभंगा पुलिस ने जब सहयोग नहीं किया तो उन्होंने घटना के 3 महीने बाद एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने का एलान कर दिया। इसके बाद वो सुर्खियों में आये थे।

Latest Posts

Don't Miss