Latest Posts

डीएव्ही कोरबा में वार्षिकोत्सव भारत-सफरनामा का हुआ भव्य आयोजन

कोरबा। डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा में वार्षिकोत्सव भारत-सफरनामा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक पांड्या महाप्रबंधक एसईसीएल कोरबा क्षेत्र, अध्यक्ष स्थानीय प्रबंधक समिति डीएव्ही कोरबा रहे। विशिष्ट अतिथियों में एसकेपी शिंदे कार्मिक प्रबंधक एसईसीएल कोरबा क्षेत्र, नामित अध्यक्ष स्थानीय प्रबंधक समिति डीएव्ही कोरबा, श्वेता पांड्या अध्यक्ष सृष्टि महिला मंडल कोरबा, अर्चना शिंदे, सीएम पांडेय प्रबंधक डीएव्ही कोरबा एवं प्राचार्य डीएव्ही कुसमुंडा, केडी शर्मा प्राचार्य डीएव्ही छाल, मनीषा अग्रवाल प्राचार्या डीएव्ही गेवरा एवं वार्ड पार्षद शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे।अतिथियों का स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार पर वैदिक मंत्रोचार के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का औपचारिक स्वागत विद्यालय की प्राचार्या अनामिका भारती और विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्प-गुच्छ और बैज लगाकर किया गया। डीएव्ही गान के पश्चात विद्यालय के नन्हें कलाकारों के द्वारा एक मधुरिम स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ इस शानदार सांस्कृतिक सध्या का प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना लिए वेद-मंत्र पर आधारित सुंदर नृत्य की प्रस्तुति विद्यालय के बच्चों के द्वारा दी गई। इस नृत्य के पश्चात विद्यालय की प्राचार्या अनामिका भारती ने शिक्षण सत्र 2022-23 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे न सिर्फ केवल अध्ययन के क्षेत्र में आगे रहते बल्कि खेलकूद, गीत-संगीत, चित्रकला तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में यहां के बच्चों ने जिला, राज्य तथा राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा में चयनित होकर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है। वार्षिक प्रतिवेदन के पश्चात् विद्यालय के नन्हें बाल कलाकारों के द्वारा लिटिल स्टार के रूप में अत्यंत आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर सभी ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस नृत्य के बाद शास्त्रीय संगीत पर आधारित नृत्य तराना की मनमोहक प्रस्तुति विद्यालय की छात्राओं के द्वारा दी गई, जिसे दर्शकों ने सराहा। इस नृत्य के पश्चात विद्यालय की प्राचार्या, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विगत वर्ष के कक्षा दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट अंकों के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही पिछले वर्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अवार्ड-2023 देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिका पिंकी कौर को उनके द्वारा विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्कृष्ट शिक्षिका का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन राज्य गीत गायन तथा राष्ट्र गान के द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका टी मैरी नरसिम्महम एवं उनके सहयोगी विद्यार्थियों ने किया। इस भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की प्राचार्या अनामिका भारती के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यालय के समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्यों के बहुमूल्य योगदान से संभव हुआ।

Latest Posts

Don't Miss