दिसपुर। असम के सिलचर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के काफिले को निकालने के लिए गंभीर रूप से बीमार मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस को रास्ते में रोकने के आरोप में गुरुवार को चार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई 47 वर्षीय मरीज की सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SMCH) में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद सामने आई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश देते हुए पीड़ित परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।



