Latest Posts

छग शिक्षक संघ कैबिनेट मंत्री लखनलाल से भेंटकर दी बधाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला कोरबा के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान कोहड़िया में जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया के नेतृत्व में सौजन्य भेंट कर पुष्प हार व गुच्छ से स्वागत अभिनंदन कर बधाई व शुभकामनाएं दी। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की महंगाई भत्ता, सातवां वेतनमान का एरियर्स, समयमान वेतनमान, प्राचार्य व सभी संवर्गों की पदोन्नति सहित अनेक समस्याओं पर मांग रखते हुए चर्चा की।
मंत्री लखन ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करने का संतोषप्रद आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया, संभागीय उपाध्यक्ष तरुण सिंह राठौर, राधा रमण श्रीवास, विकासखंड अध्यक्ष गुलाब दास महंत, राजेश तिवारी, आर.डी. श्रीवास, संभागीय संगठन मंत्री शंकर दयाल साव, रामनारायण राजवाड़े, हबेल सिंह अघरिया, छोटेलाल पटेल, आरपी दुबे, सुभाष डड़सेना, दयाशंकर साहू सहित संघ के आदि पदाधिकारी व शिक्षक साथी उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss