नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने करी प्रदेश के 1200 मनोनीत पार्षदों की सेवाएं समाप्त, भाजपाइयों को बनाया जाएगा अब एल्डरमेंन, एल्डरमैन बनने भाजपा नेताओं के चक्कर काटने चालू किया कार्यकर्ताओं ने

कोरबा- छत्तीसगढ़ प्रदेश में 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में 9 नए मंत्रियों को शपथ दिलाते ही विभागों का बंटवारा कर दिया है, तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं अपने पास वित्त विभाग रखा है, तो वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव को गृह विभाग दिया गया है, तो वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पंचायत विभाग संभालेंगे, वहीं रायपुर शहर विधायक बृजमोहन अग्रवाल को लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन, केदार कश्यप को आदिम जाति कल्याण विभाग, वन विभाग श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे को महिला एवं बाल विकास विभाग, रामविचार नेताम को जल संसाधन एवं ग्रामीण विकास विभाग, ओपी चौधरी को स्वास्थ्य विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग, लखनलाल देवांगन को स्कूल शिक्षा विभाग, श्याम बिहारी गोस्वामी को नगरीय प्रशासन विभाग, दयाल दास बघेल को उद्योग, वाणिज्य, उद्योग तथा टकराम वर्मा को कृषि विभाग दिया गया है, सभी नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण के साथ ही अपना पदभार भी संभाल लिया तथा अब केवल एक मंत्री नया और बनाया जाएगा



