Latest Posts

कोरबा में निःशुल्क कम्प्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किग प्रशिक्षण का समापन

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में दिनांक 28/10/2023 से 11/12/2023 तक कम्प्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किग में कुल 26 ग्रामीण युवक व युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। जो कोरबा जिले के पांचो विकासखण्डों के ग्रामीण अंचल तथा बीपीएल कार्डधारी परिवार के थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उपरान्त में प्रशिक्षणार्थियों का मुल्याकन किया गया जिसका मूल्यांकन असेस्मेन्ट टीम नेसर बैंगलोर एंव राज्य नियंत्रक आर सेटी रायपुर श्री अरुण सोनी सर के मार्गदर्शन डोमेन असेसर मिथलेष कुरें एंव अजय भेडपाल के निगरानी में मुल्याकन कार्य सम्पन्न किया गया। संस्था के डायरेक्टर श्री गणेश उराव, फेकल्टी गीतम जांगडे संकाय सदस्य सुरंजना विश्वाल तथा कार्यालय सहायक प्रहलाद कुमार भारिया व आयुष उपस्थित रहे। कम्प्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किग प्रशिक्षण को 45 दिन कोरवा के प्रशिक्षक धनबहादुर सुब्बा के द्वारा  दिया गया। प्रशिक्षण अंर्तगत कम्प्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किग में सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर के विभिन्न भाग का जानकारी, पी सी को असेम्बल करना। अकाउंटिंग टैली एवं माइक्रो सॉपट ऑफिस एक्सेल, पावर प्वाइंट प्रेसेन्टेशन, हिन्दी अंग्रेजी टाइपिंग तथा ऑनलाइन फार्म भरने की पूर्ण जानकारी दी गयी एवं अभ्यास करवाया गया, व्यक्तित्व विकास एवं उद्यमिता संबंधि कई प्रकार की जानकारियां दी गई । प्रशिक्षण के अंत में फिल्ड विजिट कोरवा पुराना बस स्टैण्ड के साई कम्प्यूटर सेल्स व सर्विस निहारिका स्थित श्री ओम साई कम्प्यूटर सेल्स व सर्विस में कराया गया जहां दुकान संचालक पियुष अग्रवाल व विश्वजीत द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कम्प्यूटर रिपेयरिंग एंव सेल्स संबंधित जानकारी प्रदान किया गया जो प्रशिक्षणार्थियों के लिए भविष्य में बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

Latest Posts

Don't Miss