Latest Posts

ग्राम कनकी से कोरबा नगर लाते गर्भवती महिला की बीच रास्ते में हुई मृत्यु


कोरबा …. प्रसव कराने के लिए कनकी लघु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने के बाद वहां से रेफर की गई महिला की कोरबा जिला अस्पताल लाते वक्त बीच रास्ते में मृत्यु होने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर अपने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के उरगा थानांतर्गत ग्राम पंचायत कनकी के आश्रित ग्राम जोगीपाली निवासी सत्तीबाई बघेल उम्र 37 पति दिलचंद बघेल गर्भवती थी। देर शाम उसे प्रसव वेदना शुरू हुई। हालांकि कनकी पीएचसी में उसका प्रसव कराने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी हालत बिगडने लगी। जिसके बाद उसे कनकी पीएचसी से कोरबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाए जाते वक्त उसकी बीच रास्ते में मृत्यु हो गई। जबकि परिजनों द्वारा जिला अस्पताल उसे लाया गया।
उसे देखते ही चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए अस्पताल के वार्ड ब्वॉय को तत्संबंधी सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दिए जाने के लिए मेमो प्रतिवेदन के माध्यम से अवगत कराया। अस्पताल चौकी पुुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर अपनी प्रारंभिक जांच व परिजनों का बयान दर्ज करने की कार्यवाही शुरू की है।

Latest Posts

Don't Miss