Latest Posts

नगर पालिका परिषद दीपका की अध्यक्ष श्रीमती दीवान के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव की मांग

कोरबा….प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही अब जिले के नगर पालिका परिषद में भी बदलाव के स्वर उठ चुके हैं. भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को पत्र सौंप कर अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की मांग की है. पत्र में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संतोषी दीवान का कार्यकाल 03 वर्ष से अधिक हो गया है तथा हम पार्षदगण अध्यक्ष द्वारा नगरपालिका में कराये गये विकास कार्यों से संतुष्ट नहीं है। अध्यक्ष द्वारा भेदभाव करते हुए अपने स्वयं के वार्ड में विकास कार्य पर अधिक ध्यान देते हुए निर्माण कार्य कराया जाता है, तथा हम पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य के लिए बार बार आग्रह करने पर भी ध्यान नहीं दिया जाता जिससे हमारे वार्ड की आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है. जिससे आम जनमानस में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. जनता की परेशानी को देखकर हम पार्षदगण भी परेशानी से गुजर रहे हैं इस वजह से हम पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों की अनदेखा कर कार्य नहीं कराने के कारण हम पार्षदगण नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष संतोषी दीवान के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव की मांग करते हैं.

Latest Posts

Don't Miss