Latest Posts

अंबेडकर चौक हरदीबाजार में मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

कोरबा । बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अंबेडकर चौक हरदीबाजार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही कैंडल जलाकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य अनिल टंडन शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष दूजे राम टंडन, उपाध्यक्ष प्यारेलाल भारद्वाज, सचिव एलिस दिवाकर, मेक मिलन राज, फिरत खुरसिंगा, अजय सूर्यवंशी, संजू, बसंत चौहान, नरेश चौहान, धनाराम चंद्राकर, अजय गायकवाड़, रंजीत महिलांगे, सागर चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, लाल जायसवाल एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss