कोरबा …..कोरबा जिले के कटघोरा में स्थित आस्था स्थल का ताला तोडकर चोरों ने दानपेटी पार कर दी और आभूषण को नुकसान पहुंचाया।
कोरबा जिले के सबसे बड़े कस्बे कटघोरा में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। वार्ड नं-4 बाजार मोहल्ला स्थित आस्था स्थल में चोरों ने धावा बोलते हुए ताला तोडकर वहा रखे दानपेटी को उठा ले गए, बताया जा रहा हैं की चोरों ने आस्था स्थल में स्थापित मूर्ति में लगे मुकुट को भी तोड़ दिया साथ ही रखे सामान को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। जब सुबह लोग आस्था स्थल पहुंचे तो देखा कि उसका ताला टूटा हुआ है और रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हैं।



