उच्च शिक्षा में बेहतर सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदत्त 5 एकड़ भूमि के आबंटन पर जताया आभार कोरबा ……. प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कमला नेहरु महाविद्यालय में 9 अक्टूबर को सुबह 11बजे आयोजित अभिनंदन समारोह में अभिनंदन किया गया। क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने की मंशा को समझते हुए शासन से महाविद्यालय के लिए पांच एकड़ भूमि उपलब्ध कराने पर महाविद्यालय समिति की ओर से श्री अग्रवाल का सम्मान किया गया। समारोह में स्वागत और अभिनंदन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने कहा कि “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि श्री अग्रवाल कमला नेहरु महाविद्यालय के छात्र रहे हैं। उनकी विकासपरक सोच और शिक्षा-उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के विकास के लिए प्रयासरत रहने की सोच छात्र जीवन से ही रही है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, स्कूल भवन का कायाकल्प जैसे अनेक प्रकल्प के लिए कोरबावासी सदैव आपके ऋणी रहेंगे।” कमला नेहरु महाविद्यालय के लिए दादरखुर्द में पांच एकड़ भूमि का आबंटन किया गया है। उन्होंने समिति और समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से श्री अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन पत्र पढ़ा। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन महाविद्यालय समिति के सचिव सुरेंद्र लांबा ने किया। समारोह के दौरान उपस्थिति रहे मंचस्थ अतिथियों में नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, एल्डरमैन बच्चूलाल मखवानी, समिति के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष डाॅ. आर.सी. पांडेय, सहसचिव उमेश लाम्बा, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. आर.एन. पांडेय, पूर्व सचिव अशोक शर्मा, घनश्याम बोंदिया, जसराज जैन, मनीष शर्मा, जे.पी. चंद्रा, प्राचार्य डाॅ. प्रशांत बोपापुरकर उपस्थित रहे। मंच संचालन अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने किया। जयसिंह अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के होनहार एनसीसी छात्र सूरज यादव को अखिल भारतीय थलसेना कैंप में कोरबा व छत्तीसगढ़ का सफलता पूर्वक प्रतिनिधित्व करने सम्मानित किया। समिति की ओर से शाॅल, श्रीफल भेंटकर श्री अग्रवाल का अभिनंदन किया। अंत में स्मृति स्वरुप हनुमानजी की स्वर्ण चित्रित प्रतीक चिन्ह उन्हें भेंट किया गया।