कांकेर। पिछले दिनों गोंडवाना भवन धमतरी में में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सर्वोच्च अलंकरण आवार्ड अखिल भारतीय दलित अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा संत गाडगे लोक शिक्षक अवार्ड से दिनेश कुमार रजक सम्मानित किया गया।
बता दें कि दिनेश रजक पहले दो बार पार्षद व नगर पालिका के नेताप्रतिपक्ष भी रह चुके है। यह सम्मान भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा दिनेश रजक सर्व धोबी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व धोबी महासंघ को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, साक्षरता, स्वच्छता, खेल, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण, मानवता, कला, साहित्य, संस्कृति, अंध श्रद्धा निर्मूलन, समानता, व्यक्तित्व विकास ‘तथा सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान हेतु दिया गया।
संत गाडगे लोक शिक्षक अवार्ड रचनात्मकता से शिक्षा की सुचिता, चारुता एवं शालीनता को विशिष्टता प्रदान की है। आपका व्यक्तित्व, जिम्मेदारियों के प्रति सजगता और विशाल लोकप्रियता शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी अपार सफलता का परिचायक है। अतः आपके शैक्षणिक चेतनशीलता तथा गुणवत्ता के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए अवार्ड-2023 की मानद उपाधि का सर्वोच्च अलंकरण प्रदान किया जाता है
इस सम्मान के बाद समाज के वरिष्ठ व प्रमुखजनों व उनके मित्रगणों ने उन्हें बधाई दी है।





