Latest Posts

कलेक्टर ने लिया सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा

रायपुर। कलेक्टर डा नरेंद्र सर्वेश्वर भूरे ने शनिवार को रामनगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने लोगों से डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियों को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने बस्तियों के अंदरूनी क्षेत्रों का दौरा कर सफाई सहित अन्य व्ययस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने बस्ती में जाकर रहवासियों से बातचीत की। उन्होंने बस्ती के घरों में कूलर सहित अन्य पानी के जमाव वाले स्थलों का निरीक्षण किया और जमे हुए पानी को फेंकने के निर्देश दिए। कलेक्टर भूरे ने कहा कि आसपास पानी जमा न होने दें। विशेषकर कूलर का पानी नियमित रूप से खाली करें, यह डेंगू के लार्वा पनपने की अनुकूल जगह है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मितानिनों की बैठक लें और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। जिन लोगों में बुखार इत्यादि के लक्षण हो, उनका डेंगू परीक्षण करें। यदि कोई डेंगू पाजिटिव पाया जाता है तो उसे डाक्टर के पास या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर जाएं। इस अवसर पर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, सीएमएचओ डा मिथलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss