Saturday, June 28, 2025

Latest Posts

1.14 लाख किसानों ने बेचा पौने 11 अरब का धान

53 लाख क्विंटल खरीदे धान में 40 लाख क्विंटल का उठाव

महासमुंद। जिले में 50 दिनों के भीतर 1.14 लाख किसानों ने करीब पौने 11 अरब रुपए का50 लाख क्विंटल से भी अधिक का धान बेच दिया हैं। खरीदी के साथ नियमित उठाव से जिलें में धान खरीदी निर्बाध रुप से जारी है।
समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में से करीब 40 लाख क्विंटल धान का उठाव सोमवार तक हो चुका है और करीब 12 लाख क्विंटल धान उठाव के लिए खरीदी केन्द्रों में शेष है। जिला सहकारी बैंक से मिली जानकारी के अनुसार पंजीकृत किसानों में से अब तक कुल 114874 लाख किसानों से कुल 10 अरब 87 करोड़ 33 लाख 44  हजार 272 रुपए कीमत का 53 लाख 29903 क्विंटल धान खरीदी की गई है। इसमें 40.95458 क्विंटल मोटा, 17046 हजार क्विंटल पतला और 12.17398 लाख क्विंटल सरना धान खरीदा गया है। सर्वाधिक धान कोमाखान समिति से 13864 किसानों ने बेचा है जबकि सबसे कम पिरदा समिति से 5422 किसानों ने धान बेचा है। इसके साथ पिथौरा से 7229, सरायपाली से 12173, तेन्दूकोना से 6631, बसना से 8929 ,महासमुंद से 11125, बागबाहरा से 8584 भंवरपुर से 8640, झलप से 8584, तोरेसिंहा से 7035 तुमगांव से 8739 और सांकरा से 7937 किसानों ने धान बेचा है।
नियमित उठाव से केन्द्रों में जाम नहीं
जिले में 164 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। इन केन्द्रों से नियमित रुप से हो रहे धान के उठाव के चलते किसी भी केन्द्र में जाम की स्थिति फिलहाल अभी तक निर्मित नहीं हुई है जिससे खरीदी में दिक्कत नहीं आ रही है। ज्ञात हो कि हर बार खरीदी में धान का उठाव सबसे बड़ी बाधा बनती थी। पिटियाझर के दशरथ, झालखम्हरिया के भोजराम ने बताया कि समय पर उठाव होने से किसानों को राहत है।  जिले में अमूमन सभी केन्द्रों में यही स्थिति है। अब तक कुल खरीदे गए धान में करीब 77 फीसदी धान का उठाव हो चुका है।
12 लाख क्विंटल उठाव के लिए शेष
जानकारी के अनुसार खरीदे गए धान में कुल 4108519.40 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है और कुल 12.21219 लाख क्विंटल धान का उठाव शेष है। उठाव में किए गए धान मेंं 3319301.60 लाख मोटा धान, 13891.40 हजार पतला और 775326.40 क्विंटल सरना धान का उठाव हुआ है।

Latest Posts

Don't Miss