Saturday, June 28, 2025

Latest Posts

ओव्हर ब्रिज पर हादसे में तीन घायल

महासमुंद। नगरवासियों की वर्र्षांे पुरानी मांग ओव्हरब्रिज वरदान की जगह शहरवासियों के लिए अभिशाप न बन जाए! आएदिन हो रही दुर्घटना के बावजूद यातायात विभाग नींद से नहीं जाग रहा है। वर्तमान में अंबेडकर चौक से स्वामी चौक तक चलना खतरे से खाली नहीं है। वहीं तुमगांव रेलवे क्रासिंग को बंद करना भी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है।
शहर के नवनिर्मित ओव्हरब्रिज पर शनिवार शाम दोपहिया वाहनों में आमन-सामने भिडं़त हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुुंचाया गया। घटना शनिवार शाम साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार स्कूटी क्रमंाक सीजी 04 सीजे 3258 में एक महिला शहर की ओर आ रही थी। इसी दौरान बाइक क्रमांक सीजी 06 जीए 3123 में सवार दो युवक शहर से एकता चौक की ओर जा रहे थे। शहर की ओर से ब्रिज चढऩे के दौरान ही दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें एक की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया।
जान जोखिम में डालकर पटरीपार करने की मजबूरी
ब्रिज के लोकार्पण के कुछ घंटों बाद ही पुराने मार्ग स्थित तुमगांव रेलवे फाटक को बिना किसी पूर्व सूचना शुक्रवार आधी रात बंद कर दिया गया। लोग जान जोखिम में डालकर पटरीपार करते नजर आ रहे हंै। इनमें स्कूली विद्यार्थी भी शामिल हैं। अचानक फाटक को बंद किए जाने से जनआक्रोश देखने को मिल रहा है।
अंबेडकर चौक से स्वामी चौक तक खतरा!
लोगों की मानें तो ब्रिज बनने से जहां लोगों को सुविधा हुई है वहीं यातायात विभाग की अनदेखी और अव्यवस्था के चलते अंबेडकर से स्वामी चौक तक जघन्य दुर्घटना क्षेत्र बनता जा रहा है। आएदिन हो रही सड़क दुर्घटना के चलते इन चौक के बीच चलना किसी खतरे से कम नहीं है। यहां नियमित रुप से ट्रैफिक पुलिस को सख्ती बरतते हुए यातायात व्यवस्था का संचालन की आवश्यकता है।  

Latest Posts

Don't Miss