Latest Posts

मुख्यमंत्री ने किया रेलवे ओवर ब्रिज लोकार्पण

काम में आएगी तेज़ी, जनता को जल्द मिलेगी ट्रेफि़क जाम से मुक्ति

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार देर शाम महासमुंद-तुमगांव रोड पर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज  का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गृह व जि़ले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव व विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर एवं पर्यटन मंडल सदस्य अंकित बागबाहरा मौजूद रहे। ब्रिज बन जाने से शहरवासियों को लगातार लगने वाले ट्रेफि़क जाम व आने-जाने में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिलेगी। इससे 35 हजार से ज़्यादा शहरी आबादी को सुविधा मिलेगी।

Latest Posts

Don't Miss