अभनपुर। स्कूलों में स्थित रसोई एक बार फिर से जलेगी और बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलेगा, क्योंकि कुकिंग कास्ट व रसोइयों का मानदेय केंद्र से आने के बाद राज्य ने जारी कर दिया है। स्व सहायता समूह के लिए राहतभरी खबर है। आने वाले दिनों में जल्द ही स्व सहायता समूहों व रसोइयों को लंबित भुगतान की राशि उनके खाते में जमा होगी। केंद्र ने अपनी राशि राज्य को आवंटित कर दी है। वहीं केंद्र से राशि प्राप्त होने पर राज्य ने भी अपनी हिस्सेदारी देते हुए कुकिंग कास्ट, रसोईयांें का मनदेय, खाद्यान्न मूल्य, परिवहन व्यय व एमएमई की राशि आवंटित कर दी है। वहीं जिले के सभी ब्लॉकों में उक्त राशि के भुगतान के लिए आईए बैंक के खाता नंबर में राशि जारी कर दी है। कुकिंग कास्ट 135 दिन, 5 माह रसाेईयों का मानदेय जारी किया है। बता दें कि स्व सहायता समूह की महिलाएं व रसोईयों ने मानदेय व सामान की राशि नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। इसके चलते विभिन्न स्कूलों में मध्याह्न भोजन वितरण पर ब्रेक लग गया था। वहीं स्कूली बच्चे भी खाली पेट वापस घर पहुंच रहे थे। अब स्कूलों की रसोईया फिर से जलेगी और बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलेगा।
जानिए इतनी राशि का हुआ है आवंटन (रुपए में)
ब्लॉक 135 दिनों का कुकिंग कास्ट 5 माह का मानदेय
अभनपुर 21979000 4642500