Latest Posts

36 हाथियों का झुंड सरभोंका पहुंचा, वन अमले के साथ ग्रामीणों ने खदेड़ा

कोरबा,11 दिसंबर। कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज में 36 हाथियों का झुंड घूम रहा है। एक दंतैल हाथी अलग से है, जो पहले घायल हो गया था। हाथी सरभोंका व रिगनिया के आसपास पहुंच गए थे। वन अमले की मदद से ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। धान कटाई के बाद हाथी अब गांव के आसपास पहुंच रहे हैं। दंतैल हाथी झुंड में मिलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन सफल नहीं हो पा रहा है।

वनमंडल में अभी 50 से अधिक हाथी घूम रहे हैं। 10 हाथियों का झुंड पसान रेंज में है। केंदई रेंज से हाथी सूरजपुर और कोरिया जिले की ओर लौट गए हैं। एतमा नगर रेंज में घूम रहे 36 हाथी एक सप्ताह से गांव के आसपास ही है। गुरसिया के बाद सरभोंका, रावांभाठा की ओर चले गए हैं। रेंजर देवदत्त खांडे ने बताया कि वन अमले के साथ ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। अभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। रात के साथ ही दिन में भी हाथियों की निगरानी की जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss