Latest Posts

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ विराट कलश यात्रा का आयोजन

कोरबा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में छुरी कला दशहरा मैदान में गायत्री परिवार के द्वारा विराट महायज्ञ का आयोजन किया गया कलश यात्रा आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें नगर की महिलाओं एवं बालिकाओं सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने इस विराट कलश यात्रा में सम्मिलित हुए कलश यात्रा दशहरा मैदान से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल दशहरा मैदान पहुंची जिसकी जानकारी कार्यक्रम व्यवस्थापक रमाकांत साहू जितेंद्र केवट के द्वारा दी गई।

यज्ञ संचालन समिति के प्रमुख व्यवस्थापक के द्वारा गायत्री परिवार एवं नगर के माता बहनों से विराट कलश यात्रा में सहयोग प्रदान करने हेतु आवाहन एवं निवेदन किया गया था । जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विराट कलश यात्रा में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठन धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता नगर वासी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे आसपास के क्षेत्र से गायत्री महायज्ञ में नगर वासी इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।

Latest Posts

Don't Miss