Latest Posts

हरदी बाजार डाबरी पारा मोहल्ला हुआ बाधित, मोहल्लेवासियों ने रास्ता खोलवाने थाना में की लिखित शिकायत

कोरबा,ग्राम पंचायत हरदी बाजार के डाबरी पारा शिक्षक नगर के निवासियों द्वारा हरदी बाजार थाना में जाकर लिखित शिकायत की गई है की मदन लाल राठौर द्वारा कथित रूप से अपने जमीन पर मोहल्ले वासियों के लिए 10 फिट का रास्ता विगत लगभग 14 वर्षो से छोड़ा गया थाजिसमे से वहा रहने वाले निवासियों का अनजाना होता था इसके साथ ही यहां बने आंगन बड़ी भवन के बच्चे और कार्यकर्ता भी इसी रास्ते से आना जाना करते है। जिसे मदन लाल राठौर द्वारा 2 दिन पूर्व खोदाई कर बाधित किया गया है। जिसके कारण वहां से पैदल आना जाना करना भी मुश्किल हो गया है। मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में हरदी बाजार थाना प्रभारी से निवेदन किया है की मौके में जाकर निरक्षण उपरांत रास्ता खोलवाया जाए।

Latest Posts

Don't Miss