Latest Posts

साइबर सेल ने दी साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी

कोरबा , कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला व कोरबा जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा-निर्देशन एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि अजय सोनवानी के मार्गदर्शन पर समय-समय पर सायबर सेल की टीम द्वारा छात्रों एवं आमजनों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किये जाने का कार्य किया जाता रहा है।
इसी क्रम में 26 दिसंबर को शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय हॉस्टल के एनसीसी कैंप में शामिल होने वाले लगभग 400 कैडेट्स सैनिक एवं आर्मी स्टाफ़ के लिये साइबर सेल के दल द्वारा “साइबर अवेयरनेस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे साइबर बुलिंग साइबर स्टॉकिंग साइबर फिसिंग डार्क वेब आनलाइन फ्राड फेसबुक इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सअप एप्प से संबंधित जानकारी दी गयी।

Latest Posts

Don't Miss