Latest Posts

शांति भंग करने के आरोप में पांच युवक गिरफ्तार


कोरबा …. कोरबा शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मणबन मोहल्ले में शांति भंग करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया हैं। वहीं तुलसी नगर निवासी एक युवक को शांति भंग करने के आरोप में उसके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मणबन मोहल्ला निवासी चार युवक नशा वगैरह का सेवन करने के बाद आपस में उलझकर पूरी तरह से एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे थे। हालत यह हो गई कि लक्ष्मणबन मोहल्ले में शांति भंग एवं बलवा की स्थिति भी निर्मित हो सकती थी। इसकी सूचना मोहल्लेवासियों द्वारा सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई।
बताया जाता है कि इस तरह की संवेदनशील सूचना मिलते ही टीआई अभिनवकांत सिंह ने कोतवाली से एएसआई अजय सिंह ठाकुर, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, सुनील राजपूत एवं श्री सिदार को लक्ष्मणबन रवाना किया। पुलिस कर्मियों ने वहां पहुंचकर उपरोक्त शांति भंग कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय धारा 151 में शांति भंग करने पर पेश किया गया। जहां से इन्हें जेल दाखिल कर दिया गया। इसी तरह तुलसीनगर निवासी युवक को भी अपने घर में ही शांति भंग कर रहा था। जिसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Latest Posts

Don't Miss