
कोरबा:छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आते ही शासन प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं, कुछ दिन पहले ही रायपुर के अवैध चखना दुकानों में कार्यवाही की गई और अब कोरबा शहर के दादर खुर्द क्षेत्र में संचालित शराब दुकान के पास अवैध चखना सेंटर पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया गया है। पुलिस की सुरक्षा में बुलडोजर के साथ यहां सरकारी अमला पहुंचा और चखना दुकानों को मिटा दिया। खास बात यह है कि यह दुकान अवैध बताई जा रही है जो लंबे समय से सहज रूप से चल रही थी।पता चला हैं कि बुधवारी बाजार क्षेत्र में अवैध निर्माण वाली दुकानों पर कभी भी बुलडोजर चल सकता हैं।



