कोरबा …. कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में 07 जनवरी सायं 7:30 बजे गायत्री मन्दिर, नेहरू नगर, कुसमुंडा में गायत्री माता के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 251 घरों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ एवं देव स्थापना का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर में लोकप्रिय कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
गायत्री परिवार से जुड़े फिरत राम साहू, चंडी प्रसाद यादव, एवं सभी गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा लोकप्रिय कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल का शाल, श्रीफल एवं हिंदी साहित्य की किताब भेंट कर स्वागत किया गया।
कटघोरा विधानसभा विधायक प्रेमचंद पटेल ने गायत्री माता की पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करी। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के साथ मुख्य रूप से जिला विशेष आमंत्रित सदस्य भाजयुमो दिलीप दास, झुगी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक कमल सिंह, धर्म सेना जिला सह-संयोजक अमितोष दुबे, वार्ड क्र. 60 पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्रवण यादव, पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा मुकुल कर्ष, राजेश पटेल, संतोष राठौर, विकेश, पप्पू महाजन, सालिक दुबे, गुरदीप सिंह, कुलदीप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



