Latest Posts

पुरानी बस्ती में भव्य देवी जागरण का आयोजन 15 दिसंबर को

आकर्षक झांकियों के साथ जसगायक मनीष मनचला अपनी टीम के साथ देंगे प्रस्तुति

कोरबा ….. कोरबा अंचल के पुरानी बस्ती क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 15 दिसंबर की संध्या 8 बजे से भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध जस गायक मनीष मनचला अपनी टीम के साथ जसगीतों व आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देंगे।
पुरानी बस्ती में आयोजित इस जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीएन ग्रैंड न्यूज़ के संपादक कमलेश यादव एवं रानी धनराज कुंवर देवी के वंशज रवि भूषण प्रताप सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के आयोजन में विशाल साहू, दीपक साहू, मोना सिंह राजपूत, सुरेश सोनी, संजय श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, रोहन गोस्वामी, महेंद्र राजपूत, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, सागर साहू, दीपक साहू एवं अंशु साहू सहित समिति के समस्त सेवकगण का अहम योगदान हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने शहर के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Latest Posts

Don't Miss