Latest Posts

पुरानी बस्ती में भव्य देवी जागरण का आयोजन

जसगायक मनीष मनचला और उनकी टीम ने भजनों और आकर्षक झांकियों की दी प्रस्तुति

कोरबा: सार्वजनिक श्री कृष्णा जन्माष्टमी उत्सव समिति पुरानी बस्ती द्वारा शुक्रवार की शाम भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय जस गायक मनीष मनचला और उनकी टीम ने रंगारंग भजनों की प्रस्तुति दी।

सर्वप्रथम बतौर मुख्य अतिथि शामिल राजा रवि भूषण प्रताप सिंह ने मां भगवती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । वहीं आयोजन समिति के सदस्यों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल डॉ विवेक रंजन महतो का भी पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया

यस गायक मनीष मनचला और उनकी टीम ने भक्ति संगीत की ऐसी प्रस्तुति दी जिसे सुनकर श्रद्धालु देर रात तक झूमने को मजबूर हो गए। वहीं देवी देवताओं की आकर्षक झांकियों को देख लोग भाव विभोर हो उठे।

इस कार्यक्रम के आयोजन में विशाल साहू, दीपक साहू (पत्रकार), मोना सिंह राजपूत, सुरेश सोनी, संजय श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, रोहन गोस्वामी, महेंद्र राजपूत, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, सागर साहू, दीपक साहू एवं अंशु साहू समेत समिति के समस्त सेवकगणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Latest Posts

Don't Miss