Latest Posts

टीआई मनीष नागर ने कुसमुंडा थाने का लिया चार्ज

कोरबा ….. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बीते शुक्रवार को पुलिसिंग कसावट लाने जिले के अलग अलग थानों और चौकियों में पदस्थ ११ प्रभारियों के तबादले किए। इसी कड़ी में बागों थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर को कुसमुंडा थाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। निरीक्षक मनीष नागर ने इससे पूर्व कोरबा सायबर प्रभारी और बालको थाना प्रभारी की अहम जिम्मेदारी निभाई है.

बीते वर्ष रायगढ़ से कोरबा जिले में पदस्थापना के बाद से जिले में उनका नाम तेजतर्रार पुलिस के रूप में जाना जाता है। कुसमुंडा क्षेत्र में डीजल,कोयला और कबाड़ की चोरियों पर अंकुश लगाने के साथ साथ कुसमुंडा क्षेत्र में आए दिन लगने वाला जाम, खदान क्षेत्रों में आंदोलन उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। निरीक्षक मनीष नागर ने आज कुसमुंडा थाने का चार्ज ले लिया है.

Latest Posts

Don't Miss