Latest Posts

गुरु घासीदास बाबा के जीवन दर्शन पर आधारित फिल्म “सतनाम सतगुरु” पहला शो देखने पहुंचे सतनामी समाज की युवा टीम….

कोरबा / गुरु घासीदास जयंती (गुरु पर्व) के पावन अवसर पर सतनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर द्वारा गुरु घासीदास जी के जीवन दर्शन पर आधारित बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म “सतनाम सतगुरु” दिनांक 15 दिसम्बर ( शुक्रवार) को रीलिज हुई हैl.                   जिसे शहर के निहारिका टॉकीज में दिखाई जा रहा है “सतनाम सतगुरु” फिल्म के पहला शो देखने पहुंचे सत्येन्द्र डहरिया जानकारी देते हुए बताया कि छ.ग. की पावन धरा गिरौदपुरी में अवतरित छ.ग. के महान संत बाबा गुरु घासीदास जी पर बनी यह पहली फिल्म 2 घंटे 30 मिनट की है जिसमें गुरु जी को जन्म से लेकर बाल्यकाल, उनकी महिमाओ, विवाह प्रसंग,तपस्या मे लीन अवस्था, 07 संदेश व 42 अमृतवाणियों के गुरु संदेशों सहित उनके अंतर्ध्यान होने तक के सभी प्रसंगो को बखूबी दिखाया गया है ।फिल्म की शूटिंग पवित्र गिरौदपुरी धाम, भंडारपुरी धाम, तेलासीपुरी धाम, बाराडेरा धाम सहित पड़ोसी राज्य उड़ीसा में की गई है।वही इस फिल्म को देखने सत्येन्द्र डहरिया, सिद्धार्थ जांगड़े, विनोद डहरिया, दिनेश , विनोद टंडन, प्रीतेश ,अजय महेश्वरी,हिमांशु रात्र, अनिल पजापति,नरेंद्र खुटें सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग पहुंचे हुए थे l

Latest Posts

Don't Miss