गवाह पर प्राणघातक हमला करने का आरोप-बाल-बाल बचा व्यक्ति
- टांगी से किया हमला
कोरबा …. जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर अपने घर पहुंचे कथित आरोपी ने मुख्य गवाह को जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर टांगी से प्राणघातक हमला किया। इस घटना में गवाह की जान बाल-बाल बच गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मामला लेमरु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंड्राडीह का बताया जा रहा हैं। जहा पांच साल पहले कथित आरोपी पर एक भिखारी की हत्या कर देने का आरोप हैं। बताया जा रहा हैं की उक्त मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद जब वह अपने ग्राम पहुंचा तो बदला लेने की मंशा से गवाह और उसके पुत्र को जान से मारने की फिराक में था। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि घायल का बयान दर्ज किया गया है, आगे जांच की जा रही है।