Latest Posts

कोरबा डॉक्टर के बेटे​ की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाशकोरबा डॉक्टर के बेटे​ की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश

कोरबा अंचल के सीएसईबी थाना चौकी क्षेत्र के बुधवारी बस्ती निवासी एक 22 साल के युवक की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। वारदात की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नीतीश भारती है। वह अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला हैं। नीतीश क्षेत्र के डॉक्टर कामता भारती का बेटा था।
मृतक के पिता का कहना है कि नीतीश घर पर अकेले ही रहता था। कुछ महीने पहले ही उसके लिए एक कमरा तैयार कर दिया था। उसी घर से 100 मीटर की दूरी पर वे अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। सुबह उठने पर पता चला की नीतीश घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ हैं। पड़ोसियों ने बताया कि नीतीश के घर का दरवाजा खुला हुआ था और उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी।
सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर जांच की जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss