Latest Posts

करंट की चपेट में आकर झुलसे युवक की मौत

कोरबा। जिला अस्पताल में उस युवक की आखिरकार मौत हो ही गई जो रेलवे के ओएचई तार की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गया था। सप्ताह भर पहले वह गेवरा खदान के पास करंट की चपेट में आया था, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काफी दिन तक उसका उपचार चला बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी और उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम प्रमोद तिर्की है। जिसके परिजन मौके पर नहीं पहुंचे। लिहाजा जिला अस्पताल पुलिस चौकी कर्मियों ने नगर निगम के साथ मिलकर उसका कफन-दफन कर दिया। मृतक के मौत के मामले में पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट आते ही आगे की जांच के लिए मामला दीपका पुलिस को सौंपा जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss