Latest Posts

श्रीफल भेंट कर नवधा समिति ने किया दिनेश वैष्णव को सम्मानित

कोरबा। क्षेत्र की मंगलकामना, जीवन में मयार्दा और संस्कारों के समावेश के उद्देश्य से इन दिनों अनेक स्थानों में शहर के लोग श्री रामचरित मानस अखंड नवधा रामायण के रसपान का आनंद ले रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 24 महाराणा प्रताप नगर अटल आवास में नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। भक्ति भाव से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के तृतीय दिवस भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री व पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव भी कथा श्रवण करने पहुंचे थे। इस अवसर पर नवधा रामायण समिति द्वारा श्रीफल भेंटकर श्री वैष्णव को सम्मानित किया हवन, सहस्त्रधारा, ब्राम्हण भोज के साथ 24 दिसंबर को समापन होगा।

Latest Posts

Don't Miss