Latest Posts

पेंशनरों के अधिकारों के लिए महासंघ निरंतर संघर्षरत : वीरेन्द्र नामदेव

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का स्थापना दिवस  संपन्न

जांजगीर-चांपा (संवाद साधना)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा द्वारा 10 अगस्त को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का स्थापना दिवस अत्यंत जोश खरोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा अर्चना करके किया गया। महासंघ की परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय संगठन मंत्री टी पी सिंह ने अपने जोशीले अंदाज में संगठन गीत का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी ने पेंशनरों के हित में महासंघ द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दिया गया।कार्यक्रम में जिले भर से आए पेंशनरों को संबोधित करते हुए भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि संगठन का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव का अवसर नहीं है बल्कि पेंशनरों के अधिकारों, सम्मान, स्वाभिमान, और उनके हितों के लिए किए जा रहे संघर्ष को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दिवस है। उन्होंने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ देशभर के पेंशनरों को संगठित कर उनके अधिकारों एवम समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में भी महासंघ पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर लगातार सक्रिय है। उन्होंने आगे कहा कि वरिष्ठ पेंशनर संगठन की अमूल्य धरोहर है।उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी के पेंशनर संगठन को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने सभी पेंशनरों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट जांजगीर के सहायक प्राध्यापक गोपेश कुमार साहू ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व गौरव का विषय है कि इस संस्था में आज बड़ी संख्या में पेंशनरों की उपस्थिति दर्ज हुई है।वरिष्ठ पेंशनरों के अनुभव का लाभ नई पीढ़ी के अधिकारियों, कर्मचारियों को लेकर अपने कार्यों को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर भी पहुंचे कार्यक्रम में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा जिला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की यह विशेषता रही कि 80 वर्ष की आयु पर कर चुके सुशील कुमार अलकरा, गजानन लाल नेमी, रतन लाल सोनार, श्याम लाल बरेठ, जी एस उपाध्याय जैसे पेंशनर भी पहुंचकर अपनी गरिमा मय उपस्थिति दर्ज कराया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल पेंशनरों को संबोधित कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र नामदेव जी ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को शाल, श्रीफल भेंटकर एवम पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया, उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा द्वारा आयोजित इस स्थापना दिवस समारोह में जिला जांजगीर चांपा के 46 आजीवन सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।महासंघ के आजीवन सदस्यों का भी शाल, श्रीफल भेंटकर एवम पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश सचिव अवध राम घृत लहरे, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पेंशनर राम सेवक सोनी, अवध राम घृत लहरे, शिव कुमार जायसवाल, महराज विनोद ज्वैलर्स के संचालक विनोद तिवारी, ओम टाइल्स जांजगीर के संचालक विकेश केशरवाणी, नगर पालिका परिषद चांपा के पूर्व अध्यक्ष जय कुमार थवाईत, शिक्षक नेता भाई राठौर के सौजन्य से कार्यक्रम में उपस्थित 70 से अधिक पेंशनरों को शाल एवम श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। श्री बिल्डर्स एवम डेवहोलेपर्स जांजगीर के सौजन्य से भोजन पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला शाखा जांजगीर चांपा के अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने किया। स्वागत भाषण जिला कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार सोनी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन नैन सिंह क्षत्रिय द्वारा किया गया।

Latest Posts

Don't Miss