Latest Posts

नवनिर्वाचित विधायक लखनलाल देवांगन का किया गया सम्मान


कोरबा …. कोरबा विधानसभा में जीत दर्ज करने के बाद विधायक लखनलाल देवांगन का कोहड़िया स्थित उनके घर पहुंचकर समर्थकों सहित विभिन्न समाज के लोग फूल-माला भेंट कर उनका सम्मान कर रहे हैं। इसी क्रम में देवांगन समाज के लोगों ने भी उनका स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा कि इस चुनाव में सभी समाज का भरपूर सहयोग मिला। चुनाव प्रचार के दौरान समाज के लोगों ने उनके समक्ष विभिन्न समस्याओं को रखा जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया गया। खासकर सामाजिक भवन के उत्थान को लेकर अनेक मांगें रखी गई।

वैसे भी भाजपा के प्रति सभी समाज के लोगों में काफी उत्साह दिखा, जिसकी वजह से यह परिणाम सामने आया है। इन दिनों देवांगन कोरबा में मौजूद हैं और सुबह से ही उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहता है। देवांगन समाज के लोगों ने उनके निवास पर पहुंच कर फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समाज के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss