Latest Posts

कोरबी पुलिस ने धान का अवैध परिवहन करने वाले विरुद्ध की कार्रवाई,पीकअप के साथ 51 बोरी धान जप्त

कोरबा। धान के अवैध परिवहन पर कोरबी पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने पिकअप में लोड 51 बोरी धान को जप्त किया है।


पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा नए वर्ष के मध्य अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही कर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी कोरबी अफसर खान के नेतृत्व में कोरबी पुलिस ने धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बज्रपुरी से कोरबी लाकर धान खपाने का प्रयास किया जा रहा है। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर कोरबी चौकी के द्वारा घेराबंदी कर पीकअप वाहन कमांक सीजी 16 ए 1788 में लोड धान 51 बोरी वजनी 20 क्विंटल धान जप्त किया गया। वाहन स्वामी चालक राकेश कुमार चकधारी निवासी ग्राम बचरा चौकी बचरा पोडी थाना खण्डगवां जिला एमसीबी को पकड़ा गया है।वाहन स्वामी चालक द्वारा उक्त धान के परिवहन संबंधी कोई कागजात नही होना बताया गया। वर्तमान में शासन द्वारा किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है। संभवतः उक्त धान को अनावेदक द्वारा अफरा-तफरी करने के उद्देश्य से ग्राम बचरा से कोरबी लाकर खपाया जाना प्रतीत होता है। जिस पर धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त किया गया।

Latest Posts

Don't Miss